HealthTrending news

How to lose weight- वजन कम कैसे करें

मोटे लोगों के लिए सबसे बड़ा सवाल है कि How to lose weight आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आपकी इन चीजों को फॉलो करके अपना वजन कम कर सकते हैं। वजन घटाना एक चैलेंजिंग प्रक्रिया है अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यह आसानी से बढ़ जाएगा लेकिन उसे घटाना उतना ही मुश्किल हो जाता है। अगर आप वजन घटाने का कोई देसी उपाय चाहते हैं तो इसके लिए आपको कई सारे चीजों को ध्यान में रखना होगा। और अगर आप इसे सही तरीके से करेंगे तो आपका वजन जरूर कम होगा। इसके लिए जरूरी है कि आपका स्वास्थ्य का चेकअप एक पेशेवर चिकित्सक के द्वारा हो और निम्न चीजों को आप खुद भी कर सकते हैं।
1 – व्यायाम:- वजन घटाने में जो सबसे ज्यादा जरूरी चीज है वह व्यायाम होता है। क्योंकि व्यायाम से ही आपकी शारीरिक गतिविधियां बढ़ती हैं और आपके शरीर के फैट बर्न होता हैं। व्यायाम में आप योग, दौड़ना, साइकिल चलाना, लंबी कूद या फिर इस तरह के अन्य गतिविधि को भी शामिल कर सकते हैं।
2 – पानी का सेवन:- एक व्यक्ति को प्रतिदिन लगभग 6 लीटर पानी पीना चाहिए अगर आप इससे कम पानी पीते हैं तो भी आप मोटापे का सामना कर सकते हैं। वैसे तो पानी कम पीने से कई सारे रोग होते हैं लेकिन अगर आप 6 से 8 लीटर का सेवन प्रतिदिन करते हैं तो आप अपने पाचन शक्ति पर कंट्रोल कर सकते हैं और पाचन शक्ति के कंट्रोल से ही आपके वजन में कंट्रोल हो जाएगा।
3 – संतुलित आहार:- वजन घटाने में सबसे ज्यादा भूमिका संतुलित आहार ही दिखाता है। अगर आप कितना भी एक्सरसाइज कर लें और आहार में आप कुछ भी खाते रहेंगे तो आपका वजन कभी भी कम नहीं होगा। वजन घटाने के लिए सबसे जरूरी है कि आप के भोजन में संतुलित आहार हो। जैसे कि सब्जियां, फल, अनाज, प्रोटीन वाले आहार। इस तरह की चीजों को खा करके आप अपना वजन कंट्रोल कर सकते हैं।

how to lose weight


4 – खाने के तरीका :- अब खाने के तरीके में भी आपको कुछ बदलाव करना पड़ेगा। जहां पहले आप अपना खाना जल्दी खत्म कर देते थे वहीं अब आपको उसी भोजन को धीरे-धीरे चबाकर के खाना होगा। अगर आप इसे धीरे-धीरे खाएंगे तो पाचन से जुड़ी समस्याएं कम होंगे और इससे आपका वजन कम हो सकता है।
5 – पर्याप्त नींद :- नियमित वजन कम करने के लिए जरूरी है कि आप पर्याप्त नींद लें। एक स्वस्थ मनुष्य को 6 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। अगर 6 घंटे नींद लेने पर आपको थकावट महसूस होती है तो आप अपने नींद के समय को बढ़ाकर 8 घंटे तक कर सकते हैं। किसी भी हालत में आपको 6 घंटे से कम नहीं सोना चाहिए। अगर आप पर्याप्त नींद लेंगे तो आपको स्ट्रेस कम होगा और इससे आपके वजन बढ़ने का खतरा कम हो जाता है। स्ट्रेस को घटाने के लिए आप योग मैडिटेशन अथवा ध्यान भी कर सकते हैं।
6- जंक फूड:- मौजूदा समय में वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण जंक फूड है। जब भी हम जंक फूड या फिर तला हुआ भोजन का सेवन करते हैं तो उसका पाचन कम होता है और यह हमारे वजन को बहुत तेजी से बढ़ाता है। जंक फूड के साथ-साथ आपको मिठाइयों का सेवन भी कम करना होगा क्योंकि यहां से वजन बढ़ता है। आप इसे नियंत्रित कर सकते हैं, तो वजन घटाने में काफी मदद मिलेगी।
7 – चलने के तरीका :- आपको अपने चलने फिरने की स्टाइल में भी बदलाव करना पड़ेगा। जहां पहले आप धीरे-धीरे चलते थे, वहीं पर आपको एक्सरसाइज करते समय या फिर सुबह शाम तेज गति से चलना चाहिए। तेज गति से चलने पर आपका फैट बर्न होता है और इससे आपको वजन घटाने में भी सहायता मिलती है।
वजन घटाना वैसे तो काफी चैलेंजिंग है अगर आप इसे अच्छे तरीके से फॉलो करेंगे तो हो सकता है कि आपका वजन जरूर कम हो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button